70 हजार 766 केस: आरोग्य सेतु ऐप से देशभर में 697 संभावित हॉट स्पॉट का पता चला, 1.4 लाख यूजर्स को संक्रमण के खतरे का अलर्ट मिला

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार 766 हो गई है। महामारी से लड़ाई में आरोग्य सेतु ऐप काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। इससे देशभर में 697 संभावित हॉट स्पॉट के बारे में जानकारी मिली है। अब तक 9.8 करोड़ लोगों ने यह ऐप डाउनलोड किया है। ब्लूटूथ कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिए 1.4 लाख यूजर्स को संक्रमण के खतरे को लेकर अलर्ट किया गया। इनके संक्रमित लोगों के संपर्क में आने की आशंका है। यह जानकारी एम्पावर्ड ग्रुप 9 के चेयरमैन अजय साहनी ने दी।


सोमवार को महाराष्ट्र में 1230, तमिलनाडु में 798, गुजरात में 347, दिल्ली में 310, मध्यप्रदेश में 171, राजस्थान में 174, उत्तरप्रदेश में 107, बिहार 39 समेत 3589 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इससे पहले रविवार को देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 4296 नए मरीज सामने आए। सबसे ज्यादा 1668 लोग ठीक भी हुए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुई है।


आईसीएमआर चुनिंदा जिलों में सर्वे कराएगा


काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) संक्रमण फैलने की जानकारी जुटाने के लिए देश के चुनिंदा जिलों में जनसंख्या आधारित सर्वे कराएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इस दौरान आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए स्बाव के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा एलिसा किट से खून में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए टेस्ट भी किया जाएगा।


दिल्ली से पैदल रवाना हुए मजदूर


बाहरी राज्यों में फंसे मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं, फिर भी कई मजदूर सड़क के रास्ते साइकिल या पैदल ही अपने घर जा रहे हैं। दरअसल, वे कागजी कार्रवाई और क्वारैंटाइन से बचना चाहते हैं। दिल्ली में लॉकडाउन के बीच करीब डेढ़ महीने से फंसे कुछ मजदूरों का कहना है कि  उनके पास अब खाने-पीने का सामान खत्म हो चुका है। ऐसे में घर जाने के सिवाय उनके पास कोई विकल्प नहीं है।


अपडेट्स



  • पिछले 24 घंटे में बीएसएफ के 24 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 4 जवान कोलकाता के हैं, जबकि एक-एक जवान दिल्ली और त्रिपुरा के हैं।

  • प. बंगाल की निजी कंपनी जीसीसी बायोटेक इंडिया ने कोरोना जांच की रियल टाइम टेस्ट किट बनाने का दावा किया है। कंपनी के एमडी राजा मजूमदार का कहना है कि एक करोड़ टेस्ट किट तैयार कर ली गई हैं। हर दिन 3 लाख टेस्ट किट बनाकर दे सकते हैं। एक किट की लागत सिर्फ 500 रुपए है। इससे 90 मिनट में रिजल्ट आ जाता है। 

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बहुत हल्के लक्षण या प्री-सिम्प्टोमैटिक मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की गाइडलाइन बदली है। ऐसे मरीज शुरुआती लक्षण दिखने के 17 दिन बाद आइसोलेशन खत्म कर सकेंगे। बशर्ते उन्हें 10 दिन से बुखार नहीं आया हो। इन मरीजों को तीन लेयर वाला मास्क पहनना होगा और उसे हर 8 घंटे पर बदलना होगा।

  • दिल्ली में ऊर्जा मंत्रालय के एक अफसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद श्रम शक्ति भवन की छठवीं मंजिल को सील कर दिया गया है। इसी मंजिल पर ऊर्जा मंत्रालय का दफ्तर है। मंत्रालय ने कहा है कि ऑफिस में मंगलवार से कामकाज शुरू हो जाएगा।


5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए





























दिनमामले
10 मई4296

04 मई


3656
06 मई3602
07 मई3344
08 मई3563

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण


कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।

















































































































































































































राज्यकितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र234014786868

गुजरात


85422780513
दिल्ली7233212973
तमिलनाडु8002205153

राजस्थान


39882324113
मध्यप्रदेश37851747221
उत्तरप्रदेश3574175880
आंध्रप्रदेश201899845
पंजाब187716831
पश्चिम बंगाल1939

417


185
तेलंगाना127580130
जम्मू-कश्मीर87942710
कर्नाटक86242631
हरियाणा73033711
बिहार7463776

केरल


520

489


4
ओडिशा414853
चंडीगढ़181283

झारखंड


161783
त्रिपुरा15220
उत्तराखंड68461
छत्तीसगढ़59530
असम65401

हिमाचल प्रदेश


59353
लद्दाख42220

अंडमान-निकोबार


33330
मेघालय13101

पुडुचेरी


1290
गोवा770
मणिपुर220
अरुणाचल प्रदेश110
दादर एंड नगर हवेली100
मिजोरम110

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुई है।


5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल



  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3785: यहां सोमवार को संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए। इंदौर, भोपाल और उज्जैन में संक्रमण पूरी तरह काबू नहीं हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में अगले हफ्ते से टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी तब संक्रमितों की संख्या और बढ़ सकती है। उधर, भोपाल के हॉट स्पॉट जहांगीराबाद में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नया प्रयोग किया जा रहा है। यहां निगेटिव रिपोर्ट वाले करीब 2000 लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। 


उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3547: राज्य में सोमवार को 107 नए संक्रमित मिले। इनमें से मेरठ के सबसे ज्यादा 22 और आगरा के 13 मरीज शामिल हैं। आगरा में 2, जबकि कानपुर और मेरठ में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 224 मरीज मिल चुके हैं। यहां 49 कंटेनमेंट जोन हैं। राज्य में इस बीमारी से अब तक 80 लोग जान गंवा चुके हैं।


महाराष्ट्र, संक्रमित- 23401: यहां सोमवार को 1230 नए संक्रमित मिले और 36 मौतें हुईं। मुंबई के धारावी में 26 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 859 हो गई है। माहिम में भी 119 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। उधर, पुणे नगर निगम की सीमा में 69 कंटेनमेंट इलाकों में सोमवार से सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे।


राजस्थान, संक्रमित- 3988: यहां सोमवार को संक्रमण के 174 मामले सामने आए। इनमें से उदयपुर में 49, जयपुर में 28, अजमेर में 12, अलवर में 11, जालोर में 6, चित्तौड़गढ़ और पाली में 5-5, कोटा में 9, जोधपुर, टोंक, नागौर, करौली, बाड़मेर और दौसा में 2-2, जबकि भरतपुर, जैसलमेर और डूंगरपुर में 1-1 मरीज मिला।


दिल्ली, संक्रमित- 7233: यहां सोमवार संक्रमण के 310 मामले आए। ऊर्जा मंत्रालय के एक अफसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी के सभी अस्पतालों को वहां हर दिन हो रही मौतों का ब्योरा देने को कहा गया है। 


बिहार, संक्रमित- 746: यहां सोमवार को संक्रमण के 39 मामले सामने आए। इनमें से पटना में 3, जबकि गोपालगंज और भागलपुर में 2-2 मरीज मिले। राज्य में अब तक 354 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि  6 लोगों की मौत हुई है। यहां सिर्फ 3 जिले सीतामढ़ी, अररिया और पश्चिमी चंपारण ग्रीन जोन में हैं। इनके अलावा मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया रेड जोन में हैं, जबकि 29 जिले ऑरेंज जोन में हैं।


Popular posts
कैपिटल हिल हिंसा में ट्रंप पर चलेगा महाभियोग, पांच रिपब्लिकन ने भी किया समर्थन
Image
हॉलीवुड एक्टर जॉन क्यूसेक ने दिल्ली हिंसा पर दी प्रतिक्रिया, शेयर किए वीडियो और तस्वीरें
Image
दिशा पाटनी के बॉडीगार्ड ने की फोटोग्राफर से बदतमीजी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Image
दोस्त के साथ कार से घूम रहीं मॉडल पूनम पांडेय गिरफ्तार, आज अदालत में पेश किया जाएगा
नोएडा स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी "डीनेव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड" ने अपने "नवलेखा" के 46 कर्मचारियों को बाहर कर दिया